इस खेती से होगी किसानों की बंपर कमाई, करें लाल भिंडी की खेती

इस खेती से होगी किसानों की बंपर कमाई, करें लाल भिंडी की खेती=lal bhendi ki kheti 

lal bhendi ki kheti
lal bhendi ki kheti

सब्जी में भिंडी सब्जी सबसे ज्यादा प्रसिद्ध सब्जी है। जिसे सभी बच्चे और बूढ़ों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसे आप कई तरह से बनाकर खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट के साथ साथ हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जैसे की डायबिटीज में मददगार, पाचन में मददगार और कई ऐसे समस्याओं का निपटारा करती है।

अभी तक आप लोगों ने ज्यादातर हरी भिंडी के बारे में यानी सामान्य भिंडी के बारे सुना या खाया होगा। पर भिंडी का और एक प्रकार भी होता है जिसे कुमकुम भिंडी या लाल भिंडी भी कहते हैं। जो हल्का लाल रंग का होता है। यह लाल भिंडी बलुई दोमट मिट्टी में अच्छे से उगती है। इस विशेष प्रकार की भिंडी को वर्ष में दो बार की जा सकती है।

इस भिंडी से जुड़ी और भी अधिक जानकारी हम आपको देते हैं कि आप कैसे इसकी खेती करके हर महीने अच्छा कमाई कर सकते हैं।

लाल भिंडी की खेती कैसे की जाती है?

अगर बात की जाए इसकी खेती की तो लाल भिंडी की खेती भी वैसे ही की जाती है जैसे हरी भिंडी की खेती की जाती है। इस भिंडी की एक अलग बात यह है कि इसे बड़े बड़े वैज्ञानिक सलाद बनाकर खाने की सलाह देते हैं।

अगर उसकी सिंचाई की बात की जाए तो यह भी हरी भिंडी की तरह ही की जाती है। बारिश के मौसम में अगर बारिश अच्छे से हो रही है तो और अतिरिक्त पानी देने की कोई जरूरत नहीं होती है। अगर आप इस लाल भिंडी की खेती मार्च के महीनों में कर रहे हैं तो दस से पंद्रह दिन के अंतराल में पानी देने की जरूरत होती है।

कितना ज्यादा है फायदा?

उपरोक्त में हमने आपको यह तो बता दिया की इसकी खेती कैसे की जाती है और कब कब सिंचाई की जाती है! तो चलिए अब यह भी बता देते हैं कि इस खेती से कितनी कमाई होती है?

लाल भिंडी की कीमत मार्केट में हरी भिंडी से ज्यादा ही होती है। लाल भिंडी की कीमत 400-500 ₹ किलो होता है। जिससे की आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आप महीने के कितने की कमाई कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके 1 से 2 अकड़ जमीन होना चाहिए। इस खेती के लिए ज्यादा लागत नहीं होती है।

Leave a Comment