भारत की सबसे तेज चलने वाली रेल, जानिए पूरी जानकारी
Indian Fastest train:

भारत में अगर अधिक दूरी तय करना हो तो कोई भी रेल को ही ज्यादा महत्व देता है। जिसका मुख्य कारण यह हो सकता है कि यह आराम दायक और सस्ता भी होता है। आज के इस बढ़ते युग में हमारे भारत देश में भी कई ऐसे रेल आ चुके हैं जो अपने इंजन, स्पीड और विशेष गुण के लिए जाने जाते हैं।
ठीक वैसे ही आज हम भारत की एक ऐसी रेल के बारे में बताने वाले हैं जो उसके स्पीड के लिए जानी जाती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वह कौन सा भारतीय स्पीड ट्रेन है!
भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन:
आज कल दुनिया में कई तरह तरह के ऐसे ट्रेन हैं जो स्पीड के मामले में कहीं ज्यादा आगे हैं। जिसमे हमारा भारत देश भी पीछे नहीं है। हमारे इस भारत देश में भी एक ऐसा ट्रेन है, जो स्पीड के मामले में कई विदेशी ट्रेनों को भी पीछे पछाड़ने का हौसला रखती है।
इस स्पीड चलने वाली ट्रेन का नाम Vande bharat train है,जो 180km/घंटा की दर से चलती है। इस ट्रेन की शुरुआत फरवरी, 2019 को हमारे देश के प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किया गया था।
वंदे भारत रेल की शानदार विशेषता:
• लोगों के मनोरंजन के लिए इस ट्रेन में फ्री हॉटस्पॉट wi fi की सुविधा दी गई है।
• यह ट्रेन स्पीड ट्रेन तो है लेकिन रेल ट्रैक पर कम दुर्घटना पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। हमे आपको ये बताने की कोई जरूरत नहीं होगी की आज कल ट्रेन से भी कई खतरनाक खतरनाक हादसे होते हैं।
• यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है, जिसमे स्वचालित दरवाजे मौजूद हैं।
• रोटेट चेयर होती है।
भारत की दूसरी सबसे तेज चलने वाली रेल ( गतिमान एक्सप्रेस)
भारत की पहली सबसे तेज चलने वाली रेल वंदे भारत रेल है और दूसरी सबसे तेज चलने वाली रेल गतिमान एक्सप्रेस है। इस रेल में भी कई ऐसे खास बात हैं जो हमारे देश के जनता को आकर्षित करती है।
गतिमान एक्सप्रेस की खासियत:
• शुक्रवार को नहीं चलेगी
• ट्रेन बीच में कहीं नहीं रुकती है। जिससे की अपने मूल स्पीड को पकड़े रहने में मदद करती है।
• दृष्टिबाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि की सुविधा। इसे रेल में ब्रेल लिपि के द्वारा अंधे लोगों के लिए सुविधा प्रदान की जाती है।